Friday 14 April 2017

सत्तू का मीठा शर्बत

गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी से रहत के लिए हम कई चीजों का प्रयोग करते हैं जैसे शिकंजी, मट्ठा, लस्सी, नारियल पानी, आम पना, सत्तू और भी बहुत सारी चीजों का प्रयोग करते है। सत्तू सेहत के लिए वरदान है। गर्मियों में इसका सेवन शीतलता प्रदान करता है। विभिन्न अनाजों जैसे जौ, चना,गेहूं, मक्का, चावल आदि को सूखा भूनकर और उसको पीस कर बनाये गए चूर्ण को सत्तू कहते हैं। गर्मियां शरू होते ही भारत के अधिकांश लोग सत्तू का प्रयोग करते हैं। यह एक ठंडा पेय पदार्थ है। आज सत्तू का प्रयोग अनेक तरह से होता है जैसे सत्तू का परांठा, सत्तू की कचौड़ी, सत्तू का लड्डू, सत्तू की ठंडाई, सत्तू का नमकीन व् मीठा शर्बत। आज हम देखेंगे की सत्तू का मीठा शर्बत कैसे बनाते है ---


दो लोगों के लिए सत्तू बनाने के लिए हमें चाहिए


सामग्री


सत्तू चूर्ण २ -३ टेबल स्पून 
गुड़  ४ टेबल स्पून ग्रेटेड 
कला नमक १/५ टी स्पून (optional)
पानी ५०० से ६०० ml
बर्फ


विधि सर्व


एक बाउल में सत्तू चूर्ण लें फिर पानी डाल कर ठीक से मिक्स कर लें। पानी थोड़ा थोड़ा।
अब इसमें गुड़ डाल कर गुड़ के घुलने तक मिक्स करें।
add कला नमक और मिक्स करें।
गिलास में डालें ,ऊपर से बर्फ डाल कर ठंडा ठंडा सर्व करें।


सत्तू का मीठा शर्बत तैयार है। enjoy it & feel cool cool


जीवन एक कविता 

No comments:

Post a Comment