Saturday 1 April 2017

राजगीर/चौलाई का चीला

नवरात्र की रौनक है। घर घर में देवी की प्रतिष्ठा की गयी हैं। माँ के भक्तों ने उपवास रखें हैं। माँ का भोग लगाने के लिए सभी तरह तरह के फलाहार बना रहे हैं। आइये आज हम बनाते हैं राजगीर/चौलाई का चीला --


सामग्री


१ कप राजगीर का आटा 
१/५ कप कद्दूकस की हुई घिया 
१ हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
१ चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ 
सेंधा नमक स्वादानुसार 
काली मिर्च स्वादानुसार
२ टेबल स्पून दही 
देसी घी/तेल 
हरी चटनी 
दही 
आलू की सब्जी 




विधि


एक बाउल में राजगीर का आटा लें उसमें घिया, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च दाल कर ठीक से मिक्स कर लें। अब इसमें दही मिक्स करें और पानी की सहायता से एक घोल तैयार करें जैसा घोल आप बेसन का चीला

बनाने के लिए करते हैं। नॉनस्टिक पैन को गैस पर रखिये गर्म होने पर थोड़ा सा घी डालिये फिर एक करछी की हेल्प से थोड़े से घोल को डालिये और गोल फैला दीजिये। थोड़ा सा घी डालिये और चीले को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक 
सेंक लीजिये। गर्म गर्म चीले को हरी चटनी, दही और आलू की सब्जी की सब्जी के साथ सर्व कीजिये। राजगीर के अलावा आप कूटू के आटे का भी बना सकते हैं।  
enjoy नवरात्र। 


जीवन एक कविता  








No comments:

Post a Comment