Wednesday 5 April 2017

रामनवमी

Hello friends रामनवमी की आप सभी को शुभकामनायें। 
'रामनवमी' हिन्दुओं का प्रसिद्द पर्व है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। राम जन्म को रामनवमी के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। इनका जन्म अभिजित नक्षत्र में दोपहर बारह बजे चैत्र शुल्क पक्ष नवमी को हुआ था इसलिए सभी भक्तजन अपना चैत्र नवरात्री का उपवास दोपहर बारह बजे पूरा करते हैं और अन्न का सेवन करते हैं । घरों में खीर पूरी और हलवे का भोग बनाया जाता हैं। कई जगहो पर अखंड रामायण का पाठ किया जाता है। रथ यात्रा निकाली जाती है। रामनवमी के दिन जगह-जगह घरों और मंदिरों में श्री राम की पूजा-अर्चना की जाती है और झांकियां सजाई जाती हैं। सभी लोग त्यौहार को हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं।  
श्री रामचंद्र का जन्म एक उद्देश्य के साथ हुआ था। जब जब इस धरती पर पाप और अत्याचार बढ़ता है तब भगवान मानव के रूप में इस धरती पर जन्म लेते है। पाप का विनाश करने के लिए ही भगवान विष्णु ने राम के रूप में जन्म लिया था। 
श्री रामचंद्र का जीवन त्याग और संघर्ष से भरा है। हमें स्मरण रखना चाहिए कि श्रीराम ने त्याग और संघर्ष जैसे कष्टमय मार्ग पर चलकर स्वयं को मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप में प्रस्तुत किया। सत्य के  मार्ग पर हमेशा चलते रहे, अनेक कष्ट सहे मगर फिर भी लोक कल्याण के लक्ष्य से डिगे नहीं, हरदम आगे बढ़ते रहे।  वास्तव में भगवान राम ने परुष चरित्र को चरितार्थ किया था। श्री राम ने धर्म और कर्म को जीवन का आधार बनाया। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर रावण जैसे राक्षस से इस धरती को मुक्त किया। 
एक प्रकार से भगवान राम का जन्म दिन रामनवमी बुराई पर अच्छाई पर्व है। रामनवमी पर यह दृढ़निश्चय करें कि अपने मन और मार्ग को श्रीराम की भक्ति में लगा देंगे और कभी गलत काम नहीं करेंगे। 


जीवन एक कविता 

No comments:

Post a Comment