Friday 7 April 2017

कच्चे आम का पना

गर्मी का मौसम है। लू चल रही है। लू से बचने का आसान तरीका है कच्चे आम का पना। ये एक प्राचीन भारतीय पेय पदार्थ है। आम का पना स्वादिष्ट होने के साथ ही आपके शरीर को शीतलता और ताजगी देता है। आपको गर्मी व् लू से भी बचाता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है साथ ही जल्दी भी बन जाता है। तो देखते है कि कच्चे आम का पाना कैसे बनता है -



सामग्री




कच्चे आम - ३ मीडियम आकार के
चीनी - १५० ग्राम (१/२ - ३/४ कप)
भुना जीरा पाउडर - २ चम्मच
काला नमक स्वादानुसार
काली मिर्च १/४ चम्मच
सफेद नमक स्वादानुसार
पुदीना - 20-30 पत्तियाँ


विधि


कच्चे आम का पना बनाने के लिए हम दो तरीके अपना सकते है ---


१ - प्राचीन समय में कच्चे आम को चूल्हे की राख में दबा कर भूना जाता था और फिर उस भुने हुए आम से पना बनाया जाता था पर आजकल चूल्हे की जगह गैस ने ले ली है। इसलिए जिस प्रकार हम गैस पर बैगन भूनते है उसी तरह कच्चे आम को भी भून सकते हैं। भुने हुए आम के गूदे से पाना बनाया जाता है।


२ - आजकल हम कच्चे आम उबाल कर पीस लेते हैं फिर उससे आम का पना बनाते हैं। लेकिन उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकलने की जगह उबलने से पहले कच्चे आमों को छील लेना ज्यादा आसान होता है। आज हम इसी तरीके से आम का पना बनायेंगे।


कच्चे आमों को धोकर छील लीजिये फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक कप पानी के साथ प्रेशर कुकर में उबाल लीजिये।


मिक्सी में उबला हुआ गुदा, चीनी, कला नमक, सफेद नमक और पुदीने की पत्तियाँ डाल कर अच्छी तरह पीस लीजिये।


अब इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर छलनी में छान लीजिये।


आम का पना तैयार है। इसमें भुना जीरा और काली मिर्च दाल कर ठीक से मिक्स कीजिये।
बर्फ के टुकड़े दाल कर ठंडा-ठंडा ,पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व कीजिये।

No comments:

Post a Comment