Thursday 6 April 2017

Tips to fight summer/गर्मी से बचने के उपाय

ग्रीष्म ऋतु चल रही है। इस ऋतु में सूरज की तेज किरणों से मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव-जंतु, वनस्पतियां, नदी, तालाब, कुएं आदि प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। खासकर अप्रैल, मई एवं जून की गर्मी व्यक्ति को अधिक व्यथित करती है जिससे बचने के उपाय हमें करना अतिआवश्यक है। आइए आप और हम निम्न उपायों को अपना कर काफी हद तक गर्मी की दस्तक से बच सकते हैं। गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। घरेलू उपाय आजमा कर हम गर्मी में धूप से बच सकते है।
- सादा पानी आपकी त्वचा को तरोताजा रखता है। इसलिए पानी का सेवन अधिक करें। आप अगर बहुत थकान महसूस कर रहे हैं तो पानी के छीटों से आप फ्रेश महसूस करेंगे।
- खीरे के जूस को, पिसी हुई चंदन,मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर लगाने से आपकी त्वचा को ठंडक महसूस होगी। ये सभी प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र की तरह काम करतें हैं। इससे चेहरे पर ठंडक महसूस होती है। 
- गर्मी के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अधिक घी तेल मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पाचन-क्रिया प्रभावित होती है। प्रकृति ने भी इस मौसम के लिए उपयोगी पानी की अधिक मात्रा वाले फल व् सब्जियां हमे दी हैं। 
- नीबू पानी, छांछ, लस्सी, नारियल पानी, कच्चे आम का पना, ठंडाई, बेल का शरबत, जलजीरा, सत्तू, खस का शरबत, तरबूज का जूस आदि पीना फयदेमंद होता है।
- गर्मी के मौसम में सूती वस्त्र ही पहनें, क्योंकि सूती वस्त्र पसीना सोखने में कारगर होते हैं। अक्सर ये देखने में आता है कि हम बच्चों को बनियान या समीज नहीं पहनाते केवल फ्राक या कमीज ही पहना देते है , ये ठीक नहीं है। बनियान या समीज अवश्य पहनाइए ये अंदरूनी वस्त्र लू से बचाने का काम करते है। 
- इस मौसम में तेज लपट और झुलसा देने वाली गर्म हवा चलती है। इससे बचने के लिए जब भी हम घर से बाहर निकलें तो एक गिलास ठंडा पानी पीकर ही निकलें। चलते समय एक प्याज भी जेब में रख लें तो लू लगने से बचा जा सकता। छतरी और धूप का चश्मा अवश्य साथ रखें। 
- पुदीने का प्रयोग कीजिये। पुदीने का रायता, पुदीने का मट्ठा, पुदीने की चटनी आदि का प्रयोग कीजिये। पुदीना ठंडक देता है। मैंने पुदीने की गडडी को फूलों की तरह गुलदस्ते में सजाते हुए भी देखा है। दुकानदार गर्मी के मौसम में पुदीने की गडडी को गुलदस्ते में सजाते हैं। उसकी खुशबू से ठंडक मिलती है। 
अगर आप इन बातो का ध्यान तो गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। कहा भी गया है कि स्वास्थ्य ही जीवन है और स्वास्थ्य ही धन है।


जीवन एक कविता 






1 comment: