Tuesday 25 April 2017

नींद न आने के कारण/उपाय

अच्छी नींद लेना हमारे स्वास्थय के लिए बहुत आवश्यक है। अगर भरपूर नींद लेते है तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। और अगर नींद नहीं आती है तो शरीर फुर्तीला नहीं रहता। हर इंसान को नींद की उतनी ही जरुरत है जीतनी भोजन और जल की। पर आज कल की भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों को नींद नहीं आती। हर दूसरा आदमी नींद न आने की बीमारी से परशान है। ठीक से नींद न आना कई बीमारियों का संकेत है। एक स्वस्थ इंसान को कितनी नींद लेनी चाहिए ये हमारी उम्र पर निर्भर करता है -
बच्चे - लगभग ९ से १० घंटे
किशोर  - लगभग ७ से ८ घंटे
व्यस्क -  लगभग ५ से ६ घंटे
मनोविज्ञानिकों व् डाक्टरों मानना है कि कम से कम ७ से ८ घंटे की तो लेनी ही चाहिए जो की एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। ६० वर्ष की आयु में ६ से ७ घंटे की नींद भी पर्याप्त है। ऐसे में ठीक से नींद न आना एक समस्या बन सकता है। आइये जानने की कोशिश करते है की नींद क्यों नहीं आती ---


नींद न आने के कारण --


नींद न आने की वजह है आज का life style और अनियमित जीवन , मादक पदर्थों का सेवन, सोते समय टीवी देखना, चिंता या डिप्रेशन, अनुकूल वातावरण का न होना, दर्द और पीड़ा, ज्यादा उम्र होना। ये कुछ कारण है। जिनमें से किसी एक के भी होने से नींद नहीं आती है। हमें इन सभी कारणों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। देखते है कैसे हम इन से निजात पा सकते हैं ---


अच्छी नींद के लिए उपाय -----


सोने और सुबह उठने का टाइम fix कीजिये। इससे आपकी आदत बन जाएगी और खुदबखुद नींद आएगी।


कभी खाली पेट नहीं सोना चाहिए। सोने से २ या ३ घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए। भोजन हल्का होना चाहिए।

सोने से पहले रोज एक जैसी चीज करें जैसे बुक पढ़ना, music सुनना, पूजा करना आदि। ऐसा करने से आपकी आदत बन जाएगी और काम आपको नींद आ जाएगी।


आरामदायक कपडे पहनें।


पैर धोकर बिस्तर पर जाएं।


सोने का माहौल बनाये जैसे बिस्तर लगाना, लाइट बंद करें नींद खुदबखुद आ जाएगी।


शांत मन से सोने जायें। उस दिन के लिए भगवान का धन्यवाद करें अपने मन की सारी बातें उनसे बोलें और शान मन से सोने की कोशिश करें।


दिन में सोने की आदत को त्याग दें।


अगर आप थोड़ा सा ध्यान दे तो नींद न आने की समस्या से मुक्ति मिल सकती है सिर्फ हमें प्रयास करने की आवश्यकता है।


जीवन एक कविता 













No comments:

Post a Comment